अहोई अष्टमी पर मासूम गिरा बैड सेः बुझा घर का दीपक

सादाबाद । जिस समय पूरे भारतवर्ष में बेटों की लंबी उम्र व सलामती को मां अपने बेटों के लिए निर्जला व्रत रखकर अहोई अष्टमी माता की पूजा अर्चना करती हैं। वहीं एक हृदय विदारक घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरदोई में घटित होने से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।


          

 अहोई अष्टमी का पर्व होने पर माताओं द्वारा अपने पुत्र की सलामती के लिए निर्जला व्रत रखकर माता अहोई अष्टमी की पूजा की जाती है और रात्रि को सितारों को अर्ध देकर व्रत खोला जाता है। लेकिन कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बहरदोई  निवासी रणवीर सिंह उर्फ रिंकू का 10 माह का बेटा दिव्यांश  बैड (पंलग) से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में गांव के एक चिकित्सक के पास ले गए। जिसने गंभीरवस्था में उसे  जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मासूम बेटे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से जहां परिजनों में भारी कोहराम मच गया  वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।                
बताते हैं रनवीर की शादी 2 वर्ष पूर्व ही हुई थी। पहला पुत्र होने से घर में सभी का लाडला था। बेटा दिव्यांश की मौत से परिवार में भारी शोक  का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1