हाथरस। आज शहर में एक प्रमुख विद्यालय के छात्रों द्वारा दीपावली के पर्व पर होने वाली आतिशबाजी को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन से हिंदूवादी संगठनों के लोग भड़क गए और तमाम लोग रामलीला मैदान पर पहुंच गए तथा मौके पर पुलिस को भी बुला लिया गया।
विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि आज शहर में डीपीएस स्कूल द्वारा स्कूल के बच्चों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में भगवान राम के दीप महोत्सव के दिन होने वाली आतिशबाजी तथा भव्य राम मंदिर बनने के विरोध में जो आतिशबाजी होती है उसका विरोध प्रकट करते हुए रिहर्सल कर रहे थे।जबकि शहर में कोई भी कार्यक्रम करने से पहले शासन प्रशासन द्वारा परमिशन लेनी अति आवश्यक है। लेकिन डीपीएस स्कूल सलमान खुर्शीद वाली मानसिकता को लेकर यह कार्य कर रहे थे। इस स्कूल द्वारा जो रिहर्सल कराया जा रहा था, उस रिहर्सल से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची। विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि इस रिहर्सल द्वारा जो कार्यक्रम किया जा रहा था, अगर इस कार्यक्रम को देखते हुए कोई किसी तरह की भगदड़ या जनहानि होती या बच्चों के साथ कोई नुकसान होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। बच्चों को इस तरह इकट्ठा कर और उनसे इस तरह का कार्यक्रम करने का क्या उद्देश्य था। जिसमें पटाखे का विरोध करते हुए त्योहारों का विरोध करते हुए यह प्रदर्शन कराया जा रहा था। जिसमें हिंदुओं की आस्था एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काए जाने का प्रयास किया जा रहा था।
उक्त कार्यक्रम का विरोध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वाष्र्णेय, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल, सोनू भारती, अभिषेक गौड, जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, नवीन शर्मा द्वारा उक्त प्रकरण को लेकर उपजिलाधिकारी सदर, कोतवाली सदर और एलआईयू विभाग को इसकी जानकारी दी।
जब उनसे पूछा गया तो किसी भी अधिकारी को इस नुक्कड़ सभा या इस तरह के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह एक बड़ा षड्यंत्र हिंदुओं के विरुद्ध किया जा रहा था। जिसका विरोध विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया। अगर इस तरह का कार्यक्रम आगे होता है तो विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल खुलकर विरोध करेगा।
उक्त संबंध में कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी विमल कुमार का कहना है कि उक्त स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ सभा की जा रही थी। लेकिन उनको पहुंचने से पहले ही वह लोग चले गए थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।