सासनी में छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

यतेंद्र सेंगर, संवाददाता

सासनी। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में अपने नाम बढवाने के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेरित किया।


मंगलवार को प्रार्थना सभा में स्वीप कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार ने बच्चों को बताया कि मतदान करने के लिए जिन किशोरों और किशोरियों ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है ऐसे छात्र-छात्रों और उनके घर में जो भी व्यक्ति 18 वर्ष आयु के हैं वह अपना फार्म 6 भर कर वीएलओ के पास या तहसील में जमा कर दें। जिससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके, तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में अपना योगदान दें। प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं में मतदान स्लोगन वोट डालने जाना है अपना कर्तव्य निभाता है, अठारह की उम्र कर ली पार वोट डालना अबकी बार, चलो रे साथी मतदान के बने बाराती, आदि के नारे लगाए। तथा मतदान जागरूकता पर छात्र-छात्राओ ने पोस्टर बनाए । इस दौरान अरुण कौशिक, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, राम खिलाड़ी, यश कुशवाहा, तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1