सासनी। महिलाओं और बालिकाओं के जागरुकता और स्वावलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाने हेतु चलाए गए क्षेत्राधिकारी सिकंदराराव, ऑपरेशन जागृति की नोडल अधिकारी डॉ आनंद कुमार की मौजूदगी में के एल जैन इंटर कॉलेज परिसर हॉल में ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गुरुवार को आयोजित कार्यशाला में यूनिसेफ के सौजन्य से उनके प्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के विरद्ध हिंसा की रोकथाम, कानूनी तंत्र का दुरुपयोग रोकना, साइबर अपराधों से सुरक्षा, झूठे प्रकरण दर्ज न करना एवं कानून का दुरुपयोग न करना, साइबर हिंसा सुरक्षा एवं उससे संबंधित जागरूकता एवं संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिग करना जैसी बातों को समझाया गया। इस दौरान निरीक्षक विपिन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी केशव दत्त शर्मा, महिला बीट पुलिस कर्मचारी एवं ब्लॉक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी तथा यूनिसेफ की टीम तरुण प्रताप सिंह, सत्यवान, दिनेश यादव आदि सहित छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।