मतदाता जागरूकता अभियान पर हुई प्रतियोगितायें

            इस लिंक को टच कर देंखे वीडियो खबर

सासनी। विधानसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कन्या इंटर कालेज में "मतदाता जागरूकता’’ विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ-चढ कर प्रतिभाग किया। मुख्यातिथि के रुप में मौजूद एसडीएम लवगीत कौर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने और अपने गांव एवं आसपास के मतदाताओं को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित करने की बात कही ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए।


 

गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर, रंगोली, मेहंदी, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें छात्राओं ने बढ-चढकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने की। वहीं एसडीएम ने छात्राओं द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर उन्हें काफी सराहा। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकायें तथा छात्रायें और स्टाफ के लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1