हाथरस। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर बीती रात्रि को दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक बस खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त सभी लोग अस्थि विसर्जन कर गंगा घाट से वापस मथुरा लौट रहे थे। मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ लग गई। इनमें से कुछ को उपचार के लिए जिला अस्पताल और कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान भेजा गया है।
बताया जाता है कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर के नाई का नगला निवासी चंद्रवीर सिंह के पिता के पिता भगवान सिंह का पिछले दिनों देहांत हो गया था। उनका मूल गांव मथुरा के कोसी थाना क्षेत्र में नगला बुराबई है। यह सभी लोग कछला गंगा घाट पर प्राइवेट बस से अस्थि विसर्जन करने के लिए गई थे और वापस मथुरा लौट रहे थे। हाथरस से मथुरा जाते समय मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास यह बस एक खड़े ट्रक से जा टकराई। यह हादसा रात्रि 9.30 बजे के लगभग का है। दुर्घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने कुछ घायलों को जिला अस्पताल और कुछ घायलों को मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घायलों में सीमा सिंह पत्नी पंकज सिंह, मधु पत्नी सूर्यवीर, प्रकाशवीर, राजकुमारी, शीकू पुत्र सूर्यवीर, चंद्रवीर, राजकुमार, देवी सिंह, धर्मवीर सिंह सहित 11 लोग शामिल हैं। देर रात इनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।