Top News

चंदपा पुलिस ने पकडा 20 हजार रूपये का ईनामी अपराधी

हाथरस/चंदपा। उत्तर प्रदेश की सत्ता योगी आदित्यनाथ के हाथों में आने के बाद मुख्यमन्त्री द्वारा पुलिस को दी जा रही कार्यवाही की छूट के बाद हाथरस जनपद की पुलिस इन दिनों अपराध नियन्त्रण पर गंभीर हो गयी है। विगत सप्ताह में लगातार चल रही जांच पड़ताल और खोजबीन व मुखबिरों से मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुये अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है। आज भी मुखबिर की सूचना पर चन्दपा कोतवाली पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। हाथरस की चन्दपा कोतवाली पुलिस ने प्रातः मुखबिर की सूचना पर श्याम सुन्दर उर्फ ब्रज सुन्दर पुत्र राजकुमार निवासी पचवा थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन साल से कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इस पर 20 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने गिरफतार करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहित करते हुये 20 हजार रूपये के पुरूष्कार देने की घोषणा की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने