सासनी में जीएसटी टीम की छापेमारी से व्यापारियों में मची खलबली

सासनी। जीएसटी टीम ने माल की आपूर्ति के ई-वे- बिल और अभिलेखों को लेकर परीक्षण किया। टीम ने जीएसटी जमा करने संबंधी दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। छापेमारी को लेकर पूरे दिन कस्बा के व्यापारियों में खलबली मची रही। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

मंगलवार को कस्बा में जीएसटी टीम अधिकारियों का काफिला जैसे ही घुसा वैसे ही छोटे-बडे व्यापारियो में खलबली मच गई। व्यापारी अपनी दुकान के हिसाब किताब को टटोलने लगे कि कहीं कोई कमी तो नहीं हैं। राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग जीएसटी मथुरा टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई जीएसटी कमिश्नर राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई जिसके टीम अधिकारी सर्वप्रथम हरीनगर में सैमसंग मोबाईल और कोयला डिपो बालाजी ट्रेडिंग कंपनी पर पहुुंचे जहां। जांच में लाखों रुपये की कर चोरी की बात की शंका हुई तो टीम ने उनके अभिलेख खंगाले। टीम अधिकारियों के अनुसार कस्बा निवासी अप्पन वाष्र्णेय पुत्र चन्द्र प्रकाश वाष्र्णेय सैमसंग मोबाइल सप्लायर होने के साथ कोयला व्यापारी है। जीएसटी की टीम को मोबाइल एवं कोयला डिपो में लाखों रुपये के कर चोरी की सूचना प्राप्त हुई। टीम ने मोबाइल आपूर्ति के सापेक्ष तैयार बिलों, ई वे बिल और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण किया। वहीं कोयला सबंधी दस्तावेज भी खंगाले। समाचार लिखे जाने तक टीम अभिलेखों की जांच में जुटी थी।
कस्बा में हो रही है तरह तरह की चर्चा
 सासनी में जीएसटी अधिकारियों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान दुकान स्वामी द्वारा टीम के सदस्यों को जलपान भी कराया, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन चर्चाओं से कस्बा की गलियां काफी गर्म हैं और जीएसटी टीम पर की कार्रशैली पर संवालिया निशान लगा रही हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1