सासनी। सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी श्रीमती लवगीत कौर तथा चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय आनंद ने संयुक्तन रूप से फीता काटकर किया ।
मंगलवार को आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में उमड़ी मरीजों की भीड़ ने उपचार कराया । चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श के साथ दवाइयां भी दी गई शिविर में डॉक्टर विजय आनंद चिकित्सा अधीक्षक द्वारा मानसिक रोगियों को सलाह देते हुए कहा कि इस रोग से बचने का सबसे आसान उपाय है कि मानसिक रोगियों को चाहिए कि वह किसी भी परिस्थितियों में तनाव मुक्त रहें। धूम्रपान व नशे का सेवन नहीं करना चाहिए अगर कोई समस्या हो तो परिवार एवं मित्रों के साथ साझा करना चाहिए अकेलेपन से बचें।उन्होंाने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य टीम जनपद पर बांग्ला जिला अस्पताल के 41 नंबर कमरे में बैठती है। रोगी वहां भी परामर्श और इलाज ले सकते हैं। उप जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस तरह के जागरूकता शिविर आयोजित करने से लोगों में निश्चित तौर पर जागरूकता बढ़ेगी और आगे भी इस तरह के जागरूकता कैंप आयोजित किए जाने चाहिए । स्वस्थ मनुष्य तभी माना जाता है जब वह शारीरिक, मानसिक एवं स्पिरिचुअल तौर पर स्वस्थ हो । मानसिक चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ ललित प्रताप, नीलिमा मधु हंसदा एवं संध्या गोस्वामी द्वारा कुल 165 लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया एव स्क्रीनिंग की गई , कैंप में उपस्थित लोगों को मानसिक टीम द्वारा बताया गया की नींद ना आना या अधिक आना, डिप्रेशन, आत्महत्या का विचार आना, घबराहट, याददाश्त में कमी, सर दर्द, गुस्सा अधिक आना, बच्चों में चिड़चिड़ापन, बगैर किसी आवाज के कानों में आवाज सुनाई देना आदि मानसिक रोग के लक्षण हो सकते हैं । अगर किसी मे भी इस तरह के कोई लक्षण है तो बे झिझक मानसिक चिकित्स क से संपर्क करें। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जायेंगे। जिससे लोगों को नि:शुल्क् स्वा स्य् क लाभ मिल सके। उन्होंाने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर प्रत्येक महीने प्रथम गुरुवार को जिला स्त्रीय मानसिक स्वास्थ्य विजिट करती है। कोई भी मानसिक रोगी सीएचसी पहुंचकर परामर्श एवं इलाज ले सकते हैं । उन्होंषने बताया कि मानसिक जागरूकता शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है । मानसिक स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का टीकाकरण, एनसीडी काउंसलिंग, परिवार कल्याण काउंसलिंग ,दंत रोग,नेत्र,नवजात शिशु परामर्श, परीक्षण, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड , की सुविधा दी गई । शिविर में डॉक्टर विजय आनंद , डॉक्टर प्रवीण भारती, चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डॉक्टर रुचि कमल, डॉक्टर अलका, डॉक्टर इंदु, डॉक्टर नीतू, डॉक्टर कुपेन्द्र सिंह, गौरव, स्टाफ नर्स, अंशू एनसीडी काउंसलर, प्रमोद सिंह एमएमए, विनोद शर्मा नेत्र परीक्षण अधिकारी, सीमा स्टाफ नर्स के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एंड कर्मचारी उपस्थित रहे।

.jpg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।