पवन पुंढीर, संवाददाता
सिकंदराराव। कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पुनीत पावन अवसर पर नगर के विख्यात सिद्धपीठ पथवारी माता रानी मंदिर पर धार्मिक आयोजनों की त्रिवेणी वही। प्रातः भोरबेला मंगला दर्शन ब्रजेश्वरी माता रानी का दुर्गा सहस्त्रनाम स्तोत्रम पर अभिषेक कर अलौकिक दिव्य मनोहारी श्रृंगार दर्शन किया गया।
संध्या कालीन में सामूहिक रूप से कन्याओं का पूजन कर उनको जिमाया गया। चुनरी उड़ा कर माता रानी की सौगात देकर आशीर्वाद लेकर विश्व शांति की कामना, अखंड भारत देश की समृद्धि, शक्तिशाली बनाए जाने की कामना प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने दीपदान कर देव दीपावली मनाई। रात्रि कालीन आरती शायन दर्शन के उपरांत कड़ी भात, अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी जगदीश कश्यप, धर्मेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, बीरो लाला, चेतन शर्मा, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, विश्वजीत वर्मा, छोटेलाल, जयंती प्रसाद, कन्हैया शर्मा, तिलक राज, श्याम प्रेमी चंदन राज, राम प्रकाश सक्सेना, विनोद शर्मा, मोनू गोस्वामी, राजेश, बांकेलाल, राजू कश्यप आदि लोगों ने भव्यता के साथ देव दीपावली एवं अन्नकूट प्रसाद के साथ कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव मनाया।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।