हाथरस। आगरा रोड स्थित श्री राधा बिहारी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गुरुग्राम के लोहागढ़ फार्म हाउस का शैक्षणिक भ्रमण किया। बच्चों के ग्रुप को सुबह प्रातः वेला में विद्यालय के अध्यक्ष एपी सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर व प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, प्रबंधक पुनीत सिंह द्वारा श्री राधा बिहारी के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। साथ ही प्रमुख समाजसेवी नन्नूमल गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
एस.आर.बी पब्लिक स्कूल के बच्चों के शैक्षिक भ्रमण में कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्र-छात्रायें बड़े ही उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। जिसमें 94 विद्यार्थियों के साथ शिक्षक शिक्षिकायें भी शामिल थे। स्कूली बच्चों ने लोहागढ़ में बड़े उत्साह के साथ ऊंट की सवारी, विद्युत सांड की सवारी, जिपलाइन, रस्साकशी, डरावने हांटेड हाउस का आनंद, कमांडो नेट राइडिंग, विभिन्न प्रकार के गानों पर डीजे का आनंद, ट्रैक्टर सवारी, पुराने जमाने के अन्य यंत्रों का अवलोकन, तीरंदाजी, कठपुतलियों का नाच, जादूगरों के करिश्मा, कंचा गोली का खेल, गुलेल की निशानेबाजी, क्रिकेट और बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूठ की बोरी के साथ दौड़ना, आंखें बंद करके निशाना लगाना, रस्सी पर चढ़कर विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद, ऊंट गाड़ी की सवारी, पनघट को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता का भी अनुभव किया।इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया। जिसमें मुख्य रूप से जलेबी, रबड़ी, विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट व देसी सब्जी और रोटी, अनेक मिठाइयां, चाइनीस फूड, नींबू शिकंजी, गन्ना, मूली, गाजर, देसी घी और मक्खन से निर्मित अनेक प्रकार के लाजवाब व्यंजन शामिल थे। सभी छात्र पूरे दिन खुश और आनंदित रहे।
श्री राधा बिहारी स्कूल का यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यालय के अध्यक्ष एपी सिंह, निदेशक प्रदीप सेंगर, प्रिंसिपल विक्रम सिंह, प्रबंधक पुनीत सिंह के साथ सुनील चैधरी, सौरव वाष्र्णेय, भाग्येश तिवारी, निमिषा शर्मा, रवि कुमार, नीतू रानी, महिमा अग्रवाल, नयनिका वाष्र्णेय, शालू वाष्र्णेय, प्रियांशी शर्मा, अक्षिता वाष्र्णेय आदि शिक्षक शिक्षिकाओं की कुशल निगरानी में संपन्न हुआ।
एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण ग्रुप में कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्रों में आर्यन सिसोदिया, पियूष सिसोदिया, सत्यवीर सिंह, प्रियांशु कुमार, शंशाक कुशवाहा, यशवीर सिंह, मोनाली, लक्षिका सिंह, मानवी रावत, ख्याति प्रवेश, हैप्पी सिंह, अदिती पोनिया, महिमा सिंह, खुशी सिंह, अक्षत पोनिया, डेविड, नमन आदि थे।
पुरातन जमाने की चीजों को देखकर सभी छात्र रोमांचित थे। इस भ्रमण के सकुशल आयोजन पर सभी अभिभावक भी खुश थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।