Top News

दून स्कूल की छात्राओं ने नृत्य कला में दिखाया हुनर

हाथरस। दून पब्लिक स्कूल ने विद्यालय प्रधानाचार्य जे.के. अग्रवाल  दूनाइट्स  द्रोणाचार्य के सुदृढ़ नेतृत्व में इंटर स्कूल समूह नृत्यकला प्रतियोगिता श्रीजन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता जीएलए काॅलेज मथुरा द्वारा आयोजित की गई थी।

इंटर स्कूल नृत्यकला प्रतियोगिता में जज की भूमिका में डा. शिल्पी पाठक, सहायक प्रोफेसर इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल रिसर्च विभाग एवं भावना शर्मा, क्लासिक डांसर व सामाजिक कार्यकर्ता रहीं।
प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को नृत्य के क्षेत्र में एक बार पुनः गर्व करने का अवसर प्रदान किया। विजेता  टीम में यशिका राणा, वंशिका मोहन, अंशिका कौशिक, वंशिका गौतम, महिमा राणा, हंसिका वाष्र्णेय, इतिशा अग्रवाल, गुनगुन माहौर एवं आस्था शर्मा थीं।
दून पब्लिक स्कूल के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि  लगभग 65 विद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें स्कूल की टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर अपनी अद्भुत नृत्यकला का प्रदर्शन किया।  छात्राओं के नृत्यकला के अद्भुत प्रदर्शन को देखकर सभागार में उपस्थित समस्त दर्शकों ने करतल ध्वनि  से वातावरण को गूंजामान कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने विजेता टीम की छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य जे.के अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की योग्यता उभरती है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। किसी भी क्षेत्र की इस स्पर्धा में शामिल होने से विद्यार्थियों को अपनी कला बोध, योग्यता का ज्ञान होता है। उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने से नई दिशा मिलती है और अनुभव की प्राप्ति होती है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने