हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के तहत आज शहर के बुर्ज वाला कुआं पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में वोटर चेतना महा अभियान कैंप लगाया गया और कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के तहत आज शहर के चाहबुर्ज स्थित बूथ संख्या 243 एवं 244 पर कैंप लगाकर 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को मतदाता बनवाने हेतु फार्म भरवाये गए और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर भीकम सिंह चैहान, शक्ति केंद्र प्रभारी पं. गोपाल कृष्ण रावत, सेक्टर संयोजक विनीत शर्मा बंसी पंडित, बूथ अध्यक्ष पूनम शर्मा, नगर मंत्री मुकेश राघव, रॉबिन सारस्वत, ऋषभ राघव, उद्धव नारायण उपमन्यु (उदित शर्मा), अशोक कुमार , जितेन्द्र कुमार, विजय, भूपेन्द्र कौशिक, हरीश सेंगर, डम्बेश कुमार चक आदि मौजूद थे।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा लगाया गया वोटर चेतना महा अभियान कैंप, बनवाये गये नए मतदाता
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।