हाथरस। रूहेरी स्थित जनता आदर्श इण्टर कालेज के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन बडे धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समुख दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना एवं आरती उतार कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला माहौर, ब्लाँक प्रमुख रामेश्वर उपाघ्याय थे। अतिथिगणों ने अपने उधोबन में ग्रमीण क्षेत्र मे शिक्षा के प्रचार के लिये विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ कौशिक एवं प्रबन्धक विनोद माहेश्वरी के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रंशसा की गई एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कौशिक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों को शाॅल एवं माल व प्रतीक चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रामनारायण कौशिक, संतोष तिवारी, प्रेमचन्द बघेल, गोपाल शरण, चन्द्रभान शर्मा, अरूण कौशिक, डा. लोकेश, डा. राजीव अग्रवाल, सुधारक गौड़, सत्यभान गुप्ता, रविन्द्र कुमार शर्मा, महिमा कौशिक, रजनीश शर्मा, नीलम कौशिक, कामना शर्मा एवं समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।