Top News

साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का मनाया गया जन्मदिन

हाथरस। डिब्बा गली स्थित आंधीवाल पैलेस में साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी का जन्म दिन मनाया गया। सर्वप्रथम प्रभु बांके बिहारी लाल जी की पूजा अर्चना उपरांत साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी को जिला साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के महामंत्री एवं बागला डिग्री कालेज कै पूर्व प्राचार्य डा. आर.के. शर्मा ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। फिर राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष आशु कवि अनिल बौहरे तथा बृज कला केन्द्र अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम संयोजक अतुल आंधीवाल एड. पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन ने कहा गोपाल चतुर्वेदी की साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों में निरन्तर योगदान करते रहते हैं। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.आर.के. शर्मा संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया। इस अवसर पर आयुष आंधीबाल, कपिल नरूला, हरीशंकर वर्मा, सुनील दीक्षित आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने