रोजगार मेला 23 को

हाथरस। जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला  23 नवम्बर को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, श्यामकुंज, आगरा रोड परं प्रातः 10 बजे आयोजित किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेले में 4-5 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना हैं उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य, प्रशिक्षित, तकनीकी अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।


मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिये बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइड पर पंजीकरण करा लें। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जॉबसीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनायें। पंजीयन करने के उपरान्त अपना आईडी पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर जनपद हाथरस में प्रदर्शित र्रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन करंे। ऐसे बेरोजगार जो मेले में भाग लेना चाहते हंै और किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन नही कर पा रहे हैं, ऐसे अभ्यर्थी भी सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया कर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले के उक्त दिनांक, समय को सभी आवेदित, नामांकन अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ ऑनलाइन समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि, रिज्यूम एवं 2 फोटो साथ लेकर अवश्य आवें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1