भाई के यहां से युवती को भगा ले गया पुलिसकर्मी का पुत्र, युवती मां रोकर बता रही दांस्तान

         डरा धमका कर युवती को रखे जाने का आरोप, अनहोनी की आंशका की जाहिर         
         युवती के परिजनो को धमकिया मिलने के कारण परिजन कर गए पलायन               
पुलिस कर्मी का पुत्र होने के कारण पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही

हसायन। कस्बा के मौहल्ला किला खेडा में अपनी ननिहाल में रह रहे एक परिवार की युवती को क्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात एक व्यक्ति का पुत्र भाई के यहां बृदावंन से बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामलें में कोतवाली बृदावंन पुलिस के द्वारा युवती की तलाश हेतु कोई प्रयास नही किए जाने के बाद युवती के परिजन पुलिसिया कार्यवाही को लेकर असंतुष्ट है।युवती के परिजनो को युवक के परिवारीजनो के द्वारा युवती की तलाश हेतु पैरवी किए जाने पर जान से परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने के कारण युवती के भाई व अन्य परिजन कस्बा से डर के कारण पलायन कर गए है।हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार के दबाव से बचने के लिए धारा 366 के तहत मुकददमा पंजीकृत कर लिया है।युवती के परिजनो का आरोप है कि दिल्ली पुलिस में युवक के पिता के तैनात होने के कारण पुलिस हर रोज टालमटोल करने में लगी हुई है।युवती के परिजनो ने अपनी युवती से बात होने का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुत्री के साथ कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है।युवती के परिजनो ने बताया कि बृदावन पुलिस ने युवक के यहां पर दबिश देने के लिए तीन बार गाडियां भी मंगवा ली गई।मगर पुलिस ने सांठगांठ के तहत कोई भी कार्यवाही नही कर रही है।युवती के परिजनो ने युवती के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यतीत है।इस सबंध में युवती के परिजनो ने कोतवाली हसायन पुलिस से भी शिकायत की।मगर पुलिस नें उसकी पुकार सुनने की बजाय मामला कोतवाली बृदावंन का बताकर टाल दिया है।पुलिस के द्वारा बिभागीय सहकर्मी के पुत्र के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही न किए जाने पर पीडित परिवार कस्बा से कुछ दिनो पूर्व जिल्लत के कारण चला गया।युवती केे परिजनो ने बताया कि एक दिन युवती ने अपनी मां से रोते हुए बात भी की है।मगर युवती युवक के परिजनो के दबाव के कारण अपना स्थान भी नही बता रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1