जरूरतमंदों को किये कम्बल वितरण
हाथरस। ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने जनपद में भ्रमण करके अलाव व्यवस्था का निरीक्षण साथ ही जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब चैराहा, पुरानी कलेक्टेªट के रैन बसेरे, श्री दाउजी मेला परिसर, नगर पंचायत मैण्डू तथा सयुक्त बांग्ला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश तथा नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से तालाब चैराहे पर गरीब तथा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया। इसके पश्चात उन्होने पुरानी कलेक्ट्रेट में विश्व हिन्दु परिषद की तरफ से संचालित किये रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में रजाई, कम्बल तथा अन्य व्यस्थायें दुरूस्त पाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में गौरव अग्रवाल तैनात थे। जानकारी करने पर गौरव अग्रवाल ने बताया कि रैन बसेरे में लगभग 10 लोग विभिन्न शहरों से आकर रात्रि प्रवास कर रहे है। उन्होने बताया कि रैन बसेरे में रूकने वाले लोगों के लिये भोजन आदि का भी प्रबन्ध संगठन की तरफ से किया गया है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सौंखिया मार्ग से होते हुए श्री दाउजी मेला परिसर के अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मेला परिसर के खाली पड़ी भूमि में दोनो तरफ से तार का घेराव करके पशुओं के रहने के लियें व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने मेला परिसर के दोनो तरफ बल्ली से घेराव करने के भी निर्देश दिये। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस परिसर में शहर के सभी घुमन्तु पशुओ की व्यवस्था की जा रही है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत मैण्डू का भी भ्रमण किया। सयुक्त बांग्ला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण के दौरान 10 मरीज भर्ती मिले। इसके अलावा ड्यूटी पर डाक्टर ए0 के0 सिंह समेत सभी कर्मचारी तैनात मिले। जानकारी करने पर फार्मासिष्ट राम निवास ने बताया कि 24 घण्टों में कुल 38 मरीजों को देखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी चार्ज के अनुसार निरीक्षण करने पर सभी डाक्टर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के अवसर पर उपजिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हाथरस। ठण्ड को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने जनपद में भ्रमण करके अलाव व्यवस्था का निरीक्षण साथ ही जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब चैराहा, पुरानी कलेक्टेªट के रैन बसेरे, श्री दाउजी मेला परिसर, नगर पंचायत मैण्डू तथा सयुक्त बांग्ला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया।इसके पश्चात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत मैण्डू का भी भ्रमण किया। सयुक्त बांग्ला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण के दौरान 10 मरीज भर्ती मिले। इसके अलावा ड्यूटी पर डाक्टर ए0 के0 सिंह समेत सभी कर्मचारी तैनात मिले। जानकारी करने पर फार्मासिष्ट राम निवास ने बताया कि 24 घण्टों में कुल 38 मरीजों को देखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी चार्ज के अनुसार निरीक्षण करने पर सभी डाक्टर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के अवसर पर उपजिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।