कोहरे के कहर ने ली रेलवे के 2 लाइन पेट्रोल कर्मियों की जान

हाथरस (रिषभ प्रताप)। कोहरे के कहर ने रेलवे के 2 लाइन पेट्रोल कर्मियों की जान ले ली। देर रात दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दो रेलवे कर्मी पेट्रोलिंग कर रहे थे।  सुबह ट्रैक पर  दोनो के शव पड़े मिले। रेलवे कर्मीयों की मौत की सूचना पर परिजन पहुंचेतोकोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर  रेल अधिकारी और जीआरपी आरपीएफ पुलिस पहुंचे। शवों को अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
   आपको बता दे कि रेलवे के 2 पेट्रोल मैन गंभीर सिंह और सुरेश चंद्र की ड्यूटी रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक दिल्ली हावड़ा ट्रैक के मानिक पुर स्टेशन के आसपास थी। जहां गंभीर सिंह रेलवे का परमानेंट कर्मी था वहीं सुरेश चंद्र संविदाकर्मी था जो पास के ही गाँव का रहने वाला था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी वक्त के बीच घने कोहरे के चलते किसी ट्रेन की चपेट में आकर दोनो कट गए। सुबह जब ट्रैक पर लोगोने शव पड़े देखे तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने संविदाकर्मी सुरेश को पहचान लिया और उसके गाँव नगला सलेम में सूचना कर दी। सुरेश की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और संविदाकर्मी के लिए मुआवजे की माँग करने लगे। वही रेलवे कर्मियों की मौत की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची एसडीएम सादाबाद ने बताया की रेल से कटने पर हमारी तरफ से 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और कुछ पैसा रेलवे कर्मी चंदा करके परिजनों की मदद करेंगे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1