समामई रूहल में डीएम ने किया अस्थायी गौशाला का निरीक्षण

                                   कार्यो में तेजी लाने के दिये निर्देश                                     

हाथरस/सासनी। जनपद के आवारा तथा निराश्रित पशु के आतंक से किसान की फसल को हो रहे नुकसान से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा समामई रूहल विकास खण्ड सासनी में बनाये जा रहे अस्थायी गौशाला का निरीक्षण जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगणों ने किया।
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही अस्थायी गौशाला के मानकानुसार बनाये जाने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होने गौशाला के चारों तरफ मिट्टी के ऊचे ऊचे बाउण्डरी बनाने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि बाउण्डरी की उचाई ज्यादा होने से पशु बाहर नही जा पायेगें। जिलाधिकारी ने बाउण्डरी के अन्दर की तरफ बड़े बडे गढ्डे भी खुदवाने के निर्देश दिये। साथ ही गढ्डों में पानी भरने को के भी निर्देश दियें। जिससे की पशुओं के लिये उचित मात्रा में पानी का प्रबन्ध किया जा सकें। सहायक विकास अधिकारी द्वारा अस्थायी गौशाला के भूमि के उपजाऊ होने की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने अस्थायी गौशाला के आधे प्रागंण में आवारा पशुओं के लिये हरे चारा भी बुआने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों अस्थायी गौशाला बन जाने के उपरान्त आवारा पशुओं की समस्या का हल हो जायेगा। जिलाधिकारी ने अस्थायी गौशाला में एक तरफ बडा गेट भी लगवाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इस अस्थायी गौशाला को अच्छी तरह से विकसित किया जाये। जिससे भारी संख्या में आवारा पशुओं को रखा जा सकें। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से अस्थायी गौशाला के लिये आने वाले खर्च के लिये ग्राम पंचायत निधि से व्यय करने को कहा। उन्होने कहा कि इस अस्थायी गौशाला के निर्माण में तेजी लायी जाये जिससे शेष आवारा तथा निराश्रित पशुओं को रोकने की व्यवस्था की जा सके। उन्होने खण्ड विकास अधिकारी से पशुओं के लिये चारा, पानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्धारित मदों से धनराशि अस्थायी गौशाला के लिये खर्च की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी धनीराम शर्मा, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1