हाथरस। सवर्ण पिछड़ा एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष निशान्त चैहान ने कासगंज रोड स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में संस्थापक अध्यक्ष निशांत चैहान ने एक न्यूज चैनल पर सवर्णो के आरक्षण पर चली डिबेट में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एमएलसी सुनील यादव साजन द्वारा राजपूतों(क्षत्रिय) सवर्ण समाज को अंग्रेजो व मुगलों का गुलाम बताये जाने पर प्रवक्ता सुनील साजन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यदि राजपूत समाज अग्रेजो व मुगलो का गुलाम होता तो सपा प्रवक्ता सुनील साजन आज सुल्तान, सत्तार या खान होते। देश में जितने भी राजा महाराजा हुए सवर्ण समाज राजपूत समाज में ही जन्मे। महाराणा प्रताप, पृत्वी राज चैहान, अनंगपाल तोमर जैसे महान योद्धा राजपूत समाज में ही जन्मे। देश की अधिकतर रियासते राजपूतो की ही है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन के बेतुके व्यान से राजपूत समाज में भारी रोष व्याप्त है। राजपूतो को गुलाम बताकर राजपूत समाज की भावनाओ को आहत किया गया है। जिसे राजपूत समाज कतई बर्दास्त नही करेगा। श्री चैहान ने सुनील साजन को चेतावनी देते हुए कहा कि सोते हुए शेर को मत जगाओ यदि राजपूत समाज अपनी पर आ गया तो सुनील साजन तुझे छट्टी का दूध याद दिला देगा। साथ ही उन्होने घोषणा की जो भी राजपूत समाज का युवा सुनील साजन के मुंह पर कालिख पोतेगा उस राजपूत समाज के व्यक्ति को सवर्ण पिछड़ा एकता मंच 11000 रुपए देकर सम्मानित करेगा। श्री चैहान ने कहा की सुनील साजन ने यदि अपनी अम्मी का दूध पिया है तो हाथरस आकर दिखाए। हम बता देंगे राजपूत गुलाम है या आजाद है। प्रेस वार्ता में पवन ठाकुर, पूर्व प्रधान मायादेवी चैहान, गोविंद चैहान, सचिन ठाकुर, पुष्पेंद्र पुंढीर,प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।
सपा नेता सुनील साजन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को सवर्ण पिछड़ा एकता मंच 11000 रुपए देकर करेगाा सम्मानित
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।