मण्डलायुक्त ने समामई रूहल में अस्थायी गौशाला का किया निरीक्षण

हाथरस/सासनी। मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ने समामई रूहल विकास खण्ड सासनी में प्रशासन द्वारा बनाये जा रहे अस्थायी गौशाला का निरीक्षण सम्बन्धित अधिकारीगणों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कार्य प्रगति में सन्तुष्टी व्यक्त की। साथ ही ग्राम प्रधान के प्रयासों की प्रशंसा की। जानकारी करने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि अस्थायी गौशाला के आधे प्रागंण में आवारा पशुओं के लिये हरे चारे की भी बुआई की जायेगी। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने बताया कि इस अस्थायी गौशाला के बाउण्डरी के अन्दर चारों तरफ गढ्डों में पानी भरा जायेगा। जिसमें आवारा पशु पानी पी सकेगें। साथ ही पशुओं के लिये चारा, पानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाये ग्राम निधि तथा जनसहयोग से की जायेगी। उन्होने बताया कि आवारा पशुओं को रोकने के लिये बडा गेट भी लगवाया जायेगा। मण्डलायुक्त महोदय ने अस्थायी गौशाला की व्यवस्था तथा कार्य प्रगति अच्छी पाये जाने पर सन्तुष्टी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अलीगढ़ शमीम अहमद खान, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान, परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी धनीराम शर्मा, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1