मण्डलायुक्त ने जन सहयोग केन्द्र का किया उद्घाटन

हाथरस। मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अजय दीप सिंह ने नगर पालिका हाथरस में जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होने कहा कि इस केन्द्र के खुल जाने से गरीब तथा समाज के अन्तिम तबके के लोगों को विशेष सुविधाएं मिलेगी। साथ ही उन्हे कही भटकना नही पडेगा। उन्होने कहा कि नगरपालिका द्वारा किया गया विशेष प्रयास सराहनीय है। इसके माध्यम से लोगों में योजनाओं के क्रियान्वयन का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मण्डलायुक्त महोदय ने कम्बल वितरण किये।
     अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस आशीष शर्मा ने कहा कि मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अजय दीप सिंह के निर्देशानुसार जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन किया जा रहा है। इसके माध्यम से गरीबों को सरकार की योजनाओं राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा अन्य योजनाओं के आॅनलाइन फार्म भरने की सुविधा दी जा रही है। नगर पालिका के उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नगरपालिका द्वारा नगर में लगभग 9 हजार स्ट्रीट लाइटे लगवाई गयी हैं। साथ ही लगभग तीन माह पूर्व नगर पालिका को ओडीएफ घोषित किया जा चुका हैं। इसी क्रम में मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ने मोहनगंज में नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अन्तर्गत निर्माण कराये गये माॅडल टाॅयलेट का लोकार्पण भी किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1