वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर शर्मा बने राश्ट्रवादी पार्टी के जिला संरक्षक

हाथरस। आगरा रोड स्थित आशीर्वाद धाम में राष्ट्रवादी पार्टी की जिला हाथरस की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मोदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णय सवर्णों को 10 प्रतिषत आरक्षण देने के ऊपर चर्चा की गई और राष्ट्रवादी पार्टी द्वारा 3 फरवरी को पाॅलिटेक्निक आगरा रोड मैदान पर सवर्णों और ओबीसी के मान सम्मान को नष्ट करने के लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा वोट के लालच में उठाए जा रहे कदमों का विरोध करने के लिए विषाल जनसभा का आयोजन किया जाना है के विषय में बैठक में चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इसी क्रम में बैठक में दो नए पदाधिकारियों को राष्ट्रवादी पार्टी में जोड़ा गया। जिले को राष्ट्रवादी पार्टी के नए संरक्षक के रूप में हाथरस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम किशोर शर्मा को वृज प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही साथ युवा परिषद के नगर उपाध्यक्ष शशि गौतम को युवा परिषद का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा ने की तथा इसका संचालन मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ विजय पंडित द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि आज मोदी सरकार ने जो भी निर्णय लिया है वह 16 दिसंबर को गाजियाबाद में सवर्णों द्वारा भरी गई हुंकार के दबाव में आकर लिया है परंतु यह निर्णय पूरी तरह से दिखावटी है पार्टी के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष श्री लवानिया ने कहा इस प्रकार के लालच देने से सवर्णो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला और भाजपा की जो स्थिति लगातार गिर रही है उसी ग्राफ से गिरती जाएगी। इस बार भाजपा का सत्ता में आना असंभव है क्योंकि भाजपा की नीतियां सवर्ण विरोधी और समाज को तोड़कर उसे गुमराह करने वाली हैं। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार गौतम, सुभाष चंद्र उपाध्याय, महाराज सिंह, प्रेम कुमार, कुलश्रेष्ठ, यादराम सिंह, शैलेश गुप्ता, दीपक कौशिक, बीआर शर्मा, प्रदीप गोयल, रामदेव शर्मा, अवनीश कुमार नगर अध्यक्ष, यतेंद्र कुमार गौतम, रघुवीर सिंह, मोहन सिंह पौरुश, गजेंद्र सिंह, मान पाल सिंह, प्रदेष अध्यक्ष युवा परिशद नितिन सिंह षेखावत आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1