हाथरस। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने एम0जी0पाॅलीटेक्निक में ई0वी0एम0 के प्रथम स्तरीय जांच (एफ0एल0सी0) के कार्य सम्पादन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ई0वी0एम0 एफ0एल0सी0 जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी लाल, सहायक नोडल अधिकारी ई0वी0एम0 एफ0एल0सी0 प्रधानाचार्य आइ0टी0आई0 राजेश्वर सिंह, अवर अभियन्ता विभाग लोक निर्माण विभाग मजहर अहमद, शीलेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता लघु सिंचाई ओम प्रकाश अनुपस्थित पाये गये।
एडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिन के अन्दर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दियें है। साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक माह जनवरी 2019 के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के भी निर्देश दिये है। उन्होनेे कहा कि अधिकारियों द्वारा सौपे गये दायित्व में कतई रूचि न लिया जाना गैर जिम्मेदारी एवं लापरवाही का परिचायक है। इसके अलावा उन्होने प्रतिदिन की प्रगति से सायं 06ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से अवगत कराने के भी निर्देश दिये है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।