डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

हाथरस। मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अजय दीप सिंह के आगामी दिनांक 10 जनवरी 2019 को कलेक्ट्रेट परिसर के प्रस्तावित भ्रमण के निर्धारित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। मंगलवार को जिलाधिकारी ने कलक्टेªट के संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, सीआरए, डीएलआरसी, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय, सैनिक कल्याण कार्यालय, आयुध, वीआईपी प्रकीर्ण आदि पटलों का मुआयना किया। उन्होंने कलक्टेªट स्थित विभिन्न कक्षों में अलमारियों को खुलवाकर पत्रावलियों व अभिलेखों को देखा और जनसामान्य, शासन एवं अन्य विभागों के पत्रों पर कार्यवाही की स्थिति का भी निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील के बस्तों के कवर अलग अलग रंग तथा व्यवस्थित ढंग से रखरखाव की प्रशंसा की। रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेजों के दराज को भी साफ करने के निर्देश दिये।
   जिला नगरीय विकास अभिकरण के कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय से अनुपयोंगी समान को बाहर करने के निर्देश दिये। उन्होने कार्यालय में साधारण पर्दो को लगाने को कहा।  जिला पूर्ति कार्यालय में स्टाफ, आधार फीडिंग, राशन वितरण, राशन की दुकानों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होने कार्यालय के फाइल तथा अन्य पत्रावालियों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट में हरियाली और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय में सूचना अधिकार अधिनियम के रजिस्टर, रिट याचिका मामलों का रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने एलबीसी पटल के नगर निकायों के स्वीकृत कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट के प्रपत्र, नजूल पत्रावली तथा अन्य फाइलों को भी देखा। जिलाधिकारी ने नाजिर से विभिन्न स्थानों पर लटक रहे विद्युत के तार को सही कराने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में सौन्दर्यीकरण के लियें गमलों को भी बदलवाने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि परिसर में लगे फूल पौधे तथा अन्य छोटे पौधो की कटिंग कर दी जायें।
   जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के न्यायिक कक्ष तथा कार्यालय कक्ष का भी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाइले व्यवस्थित ढंग से पायें जाने तथा साफ सफाई होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने कहा कि अन्य कार्यालय भी इसी अनुसार व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान तथा नाजिर कलेक्ट्रेट अनिल सक्सेना सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1