हाथरस (रिषभ प्रताप)। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अजय दीप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न पटलों का निरीक्षण करने के दौरान माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ने कलक्टेªट के संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, सीआरए, डीएलआरसी, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय, सैनिक कल्याण कार्यालय, आयुध, वीआईपी प्रकीर्ण, कोषागार आदि पटलों का मुआयना किया साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम वार रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कलक्टेªट स्थित विभिन्न कक्षों में अलमारियों को खुलवाकर पत्रावलियों व अभिलेखों का निरीक्षण किया साथ ही जनसामान्य, शासन एवं अन्य विभागों के पत्रों पर कार्यवाही की स्थिति का भी निरीक्षण किया।
आयुध कार्यालय का निरीक्षण के दौरान असलहा बाबू ने सुरेन्द्र राजपूत ने बताया कि जनपद में कुल लगभग 11900 लाइसेंस जारी हुए है तथा जनपद केे 08 थानों के लाइसेंस का मिलान कर लिया गया है। मण्डलायुक्त ने कहा कि ऐसे गांव को चिन्हित करके लाइसेंस जारी किया जाये। जिस गांव में एक भी लाइसेंस नहीं जारी किया गया हों। भूलेख अनुभाग का निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक की सर्विस बुक, जीपीएफ बुक का भी निरीक्षण किया। उन्होने पूर्व में भूलेख विभाग की निरीक्षण रिपोर्ट का भी अवलोकन किया। निरीक्षण रिपोर्ट की अनुपालक आख्या न होने पर मण्डलायुक्त महोदय ने नाराजगी जाहिर की। इसी तरह अन्य विभिन्न पटलों के निरीक्षण के दौरान अनुपालन आंख्या न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना की प्रकरणों को देखा। मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना में कम्पनियों के स्तर पर लम्बित 101 दावों पर नाराजगी जतायी। उन्होने कम्पनी के अधिकारियों के साथ बैठक करके दावों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। डीएलआरसी पटल का निरीक्षण के दौरान डीएलआरसी बाबू द्वारा कार्यालय से सम्बन्धित जानकारी न देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 से समीक्षा करने के निर्देश दिये। खनन अनुभाग का निरीक्षण करने के दौरान जानकारी दी गयी कि जनपद में कुल 120 भट्टे संचालित है।
मण्डलायुक्त महोदय अलीगढ़ मण्डल द्वारा जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान जनपद के शहरी अजीविका केन्द्र के बारे में जानकारी ली। पीओं डूडा ने बताया कि जनपद के विभिन्न कार्यालयों को आउटसोर्सिग के आधार पर जनशक्ति उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने बताया कि इसके तहत अभी तक कुल लगभग 33 हजार रूपये आय प्राप्त हुये है। मण्डलायुक्त ने सभी आउटसोर्सिग कार्मिको के ईपीएफ तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होने विकास खण्ड सासनी के सीताहरी मजरे के बस्ते का निरीक्षण किया। जिला पूर्ति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने ग्रामीण क्षेत्र में भी पाॅश मशीनों के द्वारा राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त महोदय ने संयुक्त कार्यालय के न्यायिक सहायक पटल, एलबीसी पटल, जनसूचना पटल, सीआरए पटल तथा कोषागार का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह ने सभी पटलों का समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मण्डलायुक्त महोदय ने जरूरतमंदो को कम्बल भी वितरण किये।
जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों का पालन किये जाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ने कलेक्ट्रेट सभागार में मोबाइल पर क्लिक करके डीएम वार रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त अलीगढ़ शमीम अहमद खान, जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य, अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, पीओं डूडा अन्जू सिंह, ईडीएम मनोज उपाध्याय, तकनीकी डायरेक्टर उमर फारूख, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक माहेश्वरी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।