बाइक सवारो ने सब्जी बिक्रेता से छीना ऐन्ड्राॅयड मोबाइल

             चार दिन में हुई दो मोबाइल छीन लिए जाने की घटना               

हसायन। कस्बा कंे मुख्य बाजार में दुकान बंद करकें घर जा रहे एक सब्जी बिक्रेता से कुछ बाइक सवार अज्ञात युवको ने मोबाइल छीनकर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड लग गई। बाइक सवार अज्ञात युवको के चार दिन के अन्दर दूसरी इस घटना को अंजाम दे दिया है। पुलिस के द्वारा इस बाइक सवार युवको के द्वारा लूटपाट की घटनाओ को अंजाम दिए जाने बाले युवको की तलाश करने के बजाय पूरी तरह मूक दर्शक बनी हुई बैठी।इस घटना के सबंध में सब्जी बिक्रेता ने पुलिस को घटना की तहरीर भी दे दी है। कस्बा के मौहल्ला दखल निवासी हेमकुमार कुशवाहा पुत्र चोखेलाल कुशवाहा कस्बा के जवाहर चैक पंत तिराहा बांण रोड पर सब्जी की दुकान करता है।  हेम कुमार सात बजे के करीब अपनी दुकान को बंद करके घर के लिए जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात बाइक सवार युवको ने हेम कुमार के हाथ में लगे हुए दस हजार रूप्ए की कीमत के मोबाइल फोन को छीन कर भाग गए।जबकि इससे चार दिन पूर्व भी कुछ बाइक सवार युवक करूआ पुत्र बासुदेब निवासी बनवारीपुर के हाथ से भी मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।मगर अभी तक पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देने बाले युवको की कोई तलाश नही की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1