बाहन चालको की मनमानी बसूली को लेकर ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

हसायन। क्षेत्र के हाथरस जंक्शन से नगला मोती बरवाना चैराहा के लिए चलने बाले प्राइबेट बाहन संचालको के द्वारा पन्द्रह किलो मीटर के तीस रूपए लिए जाने पर ग्रामीणो ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य से बाहन चालको के द्वारा यात्रियो से की जा रही मनमानी बसूली को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए किराया कम कराए जाने की मांग की है।क्षेत्र के गांव रसूलपुर के ग्रामीणो ने कहा कि हाथरस जंक्शन कैलोरा से नगला मोती बरवाना चैराहा व बरवाना चैराहा से हाथरस जंक्शन को सवारियां ले जाने के दौरान प्राइबेट बाहन चालक यात्रियो से कम दूरी पर भी अत्यधिक किराया बसूूलते है।ग्रामीणों ने कहा कि प्राइबेट बाहन चालको से अगर कोई यात्री किराया कम देता है।तो किराया कम देने के कारण चालक उसे बाहन से बीच राह में ही छोड देते है।ग्रामीणों ने कहा कि ज्यादातर छात्र छात्राऐं भी हाथरस जंक्शन पर कोचिंग व पढाई करने जाते है।उनसे भी चालक मनमाने ढंग से बसूली करते है।ग्रामीणो ने डीएम से प्राइबेट बाहन चालको के द्वारा की जा रही बसूली पर रोक लगवाए जाने की मांग की है।इस मौके पर नेत्रपाल सिंह, श्याम सिंह, नवनीत कुमार, बोधराज सिंह, कुंदन सिंह, महीपाल सिंह, रवेन्द्र पाल सिंह मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1