हसायन। कस्बा व देहात क्षेत्र में पिछले माह हुई चोरी की घटनाओ का कोतवाली पुलिस अभी तक कोई खुलासा नही कर पाई है।जब कि इसी क्षेत्र में हो रहे अबैध कारोबारियो को सिकन्द्राराऊ कोतवाली पुलिस के द्वारा अपराधियो को पकडकर लगातार खुलासे किए जा रहे है।मगर कोतवाली पुलिस की उदासीनता भरी लचर कार्यप्रणाली के कारण अभी तक इत्र फैक्ट्री सहित चार चोरी की घटना को अंजाम देने बाले अज्ञात युवको का कोई सुराग नही लगा पाई है। पहली घटना जरेरा क्षेत्र के गांव नगला उदैया में दीपोत्सव के बाद एक युवक के घर में उसकी पत्नी के बीमार होने के बाद उपचार को अलीगढ चले जाने के बाद हुई चोरी की घटना के बाद दूसरी चोरी की घटना 21/22 नबंबर को कस्बा के मौहल्ला दखल में पूर्व चेयरमैन गिरीश चन्द्र शर्मा की इत्र फैक्ट्री की दीवार फांदकर ताले तोडकर लाखो रूपए क सामान व इत्र चोरी कर ले जाने की घटना के बाद तीसरी चोरी की घटना पुरदिलनगर मार्ग पर एक गल्ला व्यापारी बीरपाल सिंह की दुकान का शटर उठाकर नकदी व सौने चांदी के आभूषण के चोरी कर ले जाने के बाद कस्बा के मौहल्ला कोलियान खुर्द में चैथी चोरी की घटना के दौरान एक प्लाट से तीस बकरी भेड चोरी कर ले जाने के बाद भी पुलिस किसी भी घटना के आरोपी को पकडने में अभी तक सफलता हासिल नही कर पाई है।
इत्र फैक्ट्री सहित पिछले माह चार जगह हुई चोरियो का नही हुआ अभी तक खुलासा
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।