Top News

महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने यूनिसेफ की टीम के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं/बालिकाओं व स्कूल स्टॉफ को किया जागरूक

हाथरस। महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा,सशक्तिकरण,संवाद, परामर्श एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा द्वारा चलाए जा रहे 23 सितम्वर से 30 सितम्बर तक 8 दिवसीय “महिला सुरक्षा अभियान”  के तहत पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना सासनी क्षेत्रान्तर्गत सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी जनपद में यूनिसेफ की टीम के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ श्रीमती सुनीता मिश्रा आदि पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण तथा यूनिसेफ टीम के पदाधिकारीगण तथा सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहें । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित छात्राओं, बालिकाओं एवं स्कूल स्टॉफ को “मिशन शक्ति, एन्टी रोमियो, महिला बीट एवं ऑपरेशन जागृति अभियान के मुख्य उद्देश्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने