आवारा पशुओ से परेशान किसानो ने दो दर्जन से अधिक आवारा पशुओ को पकड़कर पंचायत भवन में किया बंद

हाथरस। आवारा पशुओ से परेशान किसानो ने दो दर्जन से अधिक आवारा पशुओ को पकड़कर गांव के पंचायत भवन में बंद कर दिया। यहां के किसान आजकल आवारा पशुओ की वजह से परेशान है। आवारा पशु उनकी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे है। जिसके चलते उन्होंने इनके लिए शेल्टर की मांग भी की थी लेकिन व्यवस्था ना होने कारण किसानो ने आवारा पशुओ को गांव के पंचायत भवन में बंद कर दिया।
    आपको बता दे कि जिले का किसान इन दिनों आवारा पशुओ की समस्या से जूझ रहा है। इनके द्वारा लगातार जिला प्रशासन से इसकी शिकायत किये जाने के बाबजूद भी अभी तक जिला प्रशासन द्वारा किसानो को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते किसान आवारा पशुओ को सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और गांव के पंचायती भवनों में पकड़कर बंद कर रहे है। जिससे उनकी फसले आवारा पशुओ से बची रहे।
    आवारा पशुओ को किसानो द्वारा बंद किये जाने का ताजा मामला जिले के थाना कोतवाली सिकंदराराव क्षेत्र के फरीदाबाद गांव में देखने को मिला। गांव के किसानो ने करीब दो दर्जन से अधिक आवारा पशुओ को पकड़कर गांव के पंचायत घर में बंद कर दिया। ऐसा करने के बाद किसानो ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इस समस्या का समाधान करे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1