हाथरस (रिषभ प्रताप)। थाना हाथरस गेट इलाके के इगलास रोड जोगिया बम्बा पर कार सवार बदमाशो ने दिन दहाड़े 2 लोगों को गोलियों से भून दिया। दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बदमाश मौके से फरार हो गये। डबल मर्डर की सूचना पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पंहुचे और मामले की छानबीन में जुट गये। घटना के पीछे जमीनी विवाद को लेकर गैंगवार की चर्चा हो रहीं हैं।
आपको बतादे कि हाथरस के इगलास अड्डा का रहने वाला लक्ष्मण पहलवान अपने साथी रवि के साथ कार से अपने घर की तरफ आ रहा था। बताया जाता है कि दो फोर व्हीलर गाड़ियों से लगभग आधा दर्जन हत्यारे आये और लक्ष्मण पहलवान की कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जैसे ही लक्ष्मण ने गाड़ी रोकी तभी बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़ तोड़ फायर करना शुरू कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वही दिनदहाडे हुये डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि लक्ष्मण पहलवान पर जिले के अलग अलग थानों में एक दर्जन मुकदद्मे दर्ज है। वही मृतक के भाई ने इलाके के कुछ लोगो पर मर्डर का आरोप लगाया है। बताया जाता है हत्यारोपी और मृतकों में एक बगीची की जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और दोनों ही पक्षों में पहले भी गोलीबाजी और बमबाजी हो चुकी है। दोनों ही पक्ष दबंग है। शायद इसलिए ही पूर्व में पुलिस भी उतनी कठोर कार्यवाही नहीं कर पाई थी। अगर पुलिस ने पूर्व में कठोर कार्यवाही की होती तो शायद आज की गैंगवार घटना नही होती। वही मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान सिद्धार्थ शंकर मीणा ने तत्काल टीम गठित कर हत्यारोपियों की तलाश करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।