डीएम ने कक्षा 9 से 12 तक के समस्त सरकारी/निजी विद्यालयों को भी बन्द करने के दिये निर्देश

हाथरस। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने शीतलहर के कारण सर्दी के भीषण प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के नर्सरी से कक्षा 08 तक के छोटे बच्चों के सभी माध्यमों के स्कूल नर्सरी से कक्षा 08 तक के दिनांक 07 जनवरी  से 09 जनवरी 2019 तक तीन दिन बन्द करने के आदेश दिये थे। उसी क्रम में जिलाधिकारी ने वर्तमान में अधिक कड़ाके की ठंड पडने के कारण जनपद के कक्षा 09 से 12 तक के समस्त राजकीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त, सी0बी0एस0ई0 एवं आई0सी0एस0ई0 द्वारा मान्यता प्राप्त संचालित सभी सरकारी/निजी विद्यालयों को भी बन्द करने के निर्देश दिये है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारीगण तथा प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबन्धक से उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अवधि में यदि किसी विद्यालय के खुलने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1