किसान मेला के दौरान किसान गोश्ठी का किया आयोजन

                  रबी फसलो में फैलने बाले रोगो के बचाव के किसानो को दिए उपाय                    

हसायन। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्र्तगत किसान मेला व किसान गोश्ठी का क्षेत्रीय सहकारी समिति में आयोजन किया गया। सर्दी के मौसम में रबी की फसलो में फैलने बाले सभी तरह के रोगो के बचाव के बारे में कीटनाशक, खरपतवार नाशक दवाओ का प्रयोग की जानकारी दिए जाने के साथ साथ पशुओ के रखरखाव व रोग नियत्रंण की जानकारी किसानो को बिस्तारपूर्वक दी गई। किसान गोष्ठी में कृषि बैज्ञानिक डाॅ ए. के सिंह ने किसानो को कृशि बिवधीकरण की बिस्तारपूर्वक जानकारी दी। डाॅ श्यौराज सिंह ने रबी की फसलो जैसे आलू में झुलसा रोग पिछैती व अगैती व गेहू में खरपतवार नियत्रंण हेतु किसानो को जानकारिया देते हुए बताया कि अगर आलू में झुलसा रोग आने पर उसके नियत्रंण हेतु मैनकोजैब के साथ कार्वनडाजिंम को मिलाकर फसल में छिडकाव किए जाने पर आलू की फसल में आने बाला झुलसा रोग से बचा जा सकता है।वही गेहू की फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु पैतीस दिन से ऊपर की फसल में क्लोडिनोफाॅप व टूफाॅरडी को मिलाकर गेहू की फसल पर छिडकाव किए जाने पर फसल में पैदा होने बाले सकरी पत्ती( गेहू का मामा) व चैडी पत्ती के खरपतवारो से बचा जा सकता है। किसान गोश्ठी में कृषि बैज्ञानिक आगरा डाॅ अरबिंद कुमार सिंह ने फसलो में सस्य क्रियाओ जैसे जुताई गुडाई के साथ खेत की तैयारी किए जाने के बारे में बिस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस मौके पर डाॅ अरबिंद कुमार शुक्ला, ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह, एसडीएईओ सिकन्द्राराऊ राहुल कुमार तेबतियां, बिषय बस्तु बिषेशज्ञ सुधीर कुमार शर्मा, प्राबधिक सहायक ग्रुप सी जेके शर्मा,गोकुल सिंह, नाथूराम शर्मा,अशोक कुमार गौतम, एडीओ कृषि ऋषिपाल सिंह, एडीओ कृषि रक्षा बीरपाल सिंह, प्रभारी गोदाम इंचार्ज राजकुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर चैतन्य कुमार सिंह, गेंदा सिंह रावत, बीटीएम मिनहाज मलिक, एटीएम सौरभ कुमार, भूरेलाल, सौमेन्द्र सिंह, कृषक सत्यपाल सिंह, इकराम अली, नाथूराम यादव, सत्यपाल सिंह, देबेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार सहित तमाम क्षेत्रीय किसान मौजूद थें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1