एडीएम ने जनपद के अधिकारियों के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

हाथरस। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल के निर्देशानुसार जनपद के अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड, उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खण्ड, उप निदेशक कृषि, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, जिला पंचायत हाथरस, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा विधिक बाट माप कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड कार्यालय में अधिशासी अभियन्ता, प्रधान सहायक धनीराम, विमल कुमार रावत, वरिष्ठ सहायक आशुतोष बाबू, रविन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक सचिन कुमार, प्रारूपकार भुवनेश पचैरी, रनर रमेश चन्द्र, राजवीर सिंह, चैकीदार घमण्डी लाल, चपरासी दुर्गेश कुमार तथा नीरज कुमार अनुपस्थित पाये गये। एडीएम द्वारा अधिशासी अभियन्ता के अनुपस्थित पाये जाने पर जानकारी करने पर बताया की खुर्जा में तैनात अधिशासी अभियन्ता पर जनपद का अतिरिक्त चार्ज है। उप राजस्व अधिकारी सिंचाई खण्ड में निरीक्षण के दौरान कोई भी अनुपस्थित न मिला।
     उप निदेशक कृषि के कार्यलय का प्रातः 10ः37 पर निरीक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि लेखाकार मनोज कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता राम लखन, अनिल उपाध्याय, हरिओम शर्मा, नीता ठाकुर, वरिष्ठ सहायक योगेन्द्र कुमार, कनिष्ट सहायक अजीत कुमार सिंह तथा रमेश दयाल अनुपस्थित पाये गये। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी ने 10ः41 पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त दुष्यन्त कुमार, वरिष्ठ सहायक पे्रमलता, कनिष्ठ सहायक नवीन कुमार सिंह, राम मूर्ति देवी, वाहन चालक मुन्ना खां, अनुचर रवेन्द्र पाल सिंह तथा सतेन्द्र पाल सिंह अनुपस्थित पाये गये। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था अत्यन्त दयनीय स्थित में पायी गई। दिवारों पर भारी मात्रा में मकड़ी के जाले लटके हुए पाये गये। जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण 10ः44 पर किया। जिला पंचायत निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी, लेखाकार कृष्ण कुमार, लिपिक अनिल कुमार शर्मा, चालक सुखवीर सिंह, सेवक देवेन्द्र कुमार, महावीर प्रसाद तथा अमर सिंह अनुपस्थित पाये गये। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के 10ः53 पर निरीक्षण के दौरान प्रचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रवक्ता संजीत भारती, राजू कुमार, मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक पीयूष कुलश्रेष्ठ, कनिष्ठ सहायक बबली सिंह, संकल्प उपाध्याय अनुपस्थित पाये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का 11ः00 बजे निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुुमारी, देवेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक, प्रमोद कुमार, कलियान सिंह, अमलनाथ, सेवक दुष्यन्त कुमार, डीसी बालिका गजेन्द्र पाल, ईजीएस एडवाइजर अनन्त मोहन शर्मा, डीसी सिविल दुष्यन्त गौतम अनुपस्थित पाये गये।
    जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय का निरीक्षण के दौरान कोई भी अनुपस्थित नही पाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय का 11ः15 बजे निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर, एएनएम बीना सिंह, शैलेश कुमार, मंजू कुमारी, नीरज कुमारी, नीलम कुमार, सीमा कुमारी, सफाई कर्मी रवेन्द्र कुमार, डीएमओं मुकेश जौहरी, डीसीसीएच धर्म सिंह, सीसीटी विष्णु पचैरी अनुपस्थित पाये गये। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवाशीष उपाध्याय, हरेन्द्र सिंह, नीरध पाण्डेय, अरविन्द कुमार, मुनेन्द्र सिंह राणा, राकेश कुमार अनुपस्थित पाये गये। अन्त में विधिक बाट माप कार्यालय का 11ः27 बजे निरीक्षण के दौरान वरिष्ट सहायक डीके दीक्षित तथा अनिरूद्ध कुमार अनुपस्थित पाये गये। इस तरह कुल 11 कार्यालयों में 71 अधिकारी तथा कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण के अनुपस्थित होने की स्थित में संतोष जनक स्पष्टीकरण लिये जाने तथा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक दिनांक 08 जनवरी 2019 का वेतन अग्रीम आदेशो तक भुगतान रोके जाने के संस्तुति की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1