हसायन। नगला रति बिद्युत उपकेन्द्र 132केबीए से कस्बा हसायन व महौ के बिजलीघरो के लिए आ रही तैंतीस हजार केबीए की बिद्युत केबिल में शुक्रबार की रात्रि को ओवर लोडिंग के कारण अचानक फाल्ट होने से कस्बा हसायन व महौ बिजलीघर से जुडे दर्जनो गांवो की बिजली आपूर्ति शुक्रबार रात्रि से शनिवार दोपहर तक ठप्प रहने के कारण कस्बा व देहात क्षेत्र के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पडा।बिजली आपूर्ति न आने के कारण शुक्रबार की रात्रि से क्षेत्र के फीडर सीधामई, बौनई, मथुरापुर व कस्बा के साथ महौ के गांव सीधामई, गोपालपुर, पिछौती, अंडौली, इटर्नी, भरतपुर, करारमई, लोधीपुर, धुबई, नगला डांडा, शीतलवाडा, नगला रति पूर्वी, जाऊ, बनवारीपुर, बांण अब्दुलहईपुर, बदनपुर, जगदेबपुर, कौडरा, बकायन, शांकरपुर, हैदलपुर, रसूलपुर, राजगर, हैथा रघुनाथपुर की आपूर्ति शनिवार की दोपहर तक बंद रहने के कारण ग्रामीण पेयजल के साथ अन्य कार्यो के लिए भी परेशान रहें।शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब बिद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर राहत मिल पाई।इस सबंध में बिद्युत अवर अभियंता मुकेश गौतम ने बताया कि ठंड के मौसम में ओवरलोडिंग के चलते शुक्रबार की रात्रि को केबिल में फाॅल्ट होने के कारण बिद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई थी।जिसे सुबह दुरस्तीकरण कराने के बाद आपूर्ति को ठीक कर सप्लाई दे दी गई है।
33 हजार केबीए की लाइन में फाॅल्ट होने से बिजली रात के साथ दोपहर तक रही ठप्प
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।