लखनऊ टेनिंग में ए गे्रड पाने के बाद कोतवाली में हुआ मुंशी का सम्मान

हसायन। उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में पुलिस बिभाग में पिछले माह आयोजित आई टी अवेयरनेस की ट्रेनिंग व टरबल शूटिंग कम्प्यूटर ट्रेनिंग के दौरान कोतवाली हसायन में तैनात पुलिस कर्मी ने कम्प्यूटर मुंशी पद पर कार्यरत रहने के दौरान जिले की कोतवाली से लखनऊ टेªनिंग में भेजें गए मुनेश कुमार ने डबल ए ग्रेड प्राप्त कर कोतवाली हसायन व जनपद हाथरस की कीर्तिमान में नाम रोशन किए जाने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी अबधेश कुमार ने मुंशी मुनेश कुमार को पुलिस बिभाग के डीजीपी द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र व 11 सौ रूपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मुंशी मुनेश कुमार का कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियो ने सम्मान किया।इस मौके पर जरेरा चैकी प्रभारी संजय राघव, सलेमपुर चैकी प्रभारी हेमंत राघव, जितेन्द्र सिंह चैहान, मुनेश कुमार, प्रमोद कुमार बघेल, अनुराग कुमार, तेजेन्द्र प्रताप सिंह, अनुराग कुशवाहा, सत्यम चैधरी, जतिन कुमार त्यागी, जुगेन्द्र सिंह राघव, किरनपाल सिंह,शीलेश कुमार,सुशील कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मी व होमगार्ड मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1