हाथरस/हसायन। आदर्श नगर पंचायत के मौहल्ला अहीरान स्थित सिकतरा महासिंहपुर मार्ग पर कस्बा की एक इत्र फैक्ट्री व कस्बा के गली मौहल्लो के घरो का गंदा पानी सडक पर जमा होने के कारण कस्बा व देहात क्षेत्र के लोगो को मंगलवार को भी जलभराव के बीच होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पडा। नगर पंचायत कीर उदासीनता कस्बा व देहात क्षेत्र के लोगो के लिए मुसीबत बनती जा रही है।मंगलवार को कस्बा के सिकतरा मार्ग पर हो रहे जलभराव की निकासी की नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कोई व्यवस्था न किए जाने के कारण लोग चेयरमैन बेदवती माहौर व नगर पंचायत कर्मचारियों को कोसते हुए नजर आए।ग्रामीण क्षेत्र के गांव सिकतरा, महासिंहपुर, ज्ञानपुर, गोपालपुर, सीधामई, श्रीनगर, नगला दली, खुशालगढ, हैथारघुनाथपुर, गोपालपुर, नगला शेखा के ग्रामीणों व स्कूली छात्र छात्राओं को जलभराव के बीच में होकर निकलने को मजबूर होना पडा।कस्बा के सिकतरा मार्ग पर दबंगो के द्वारा जलभराव की निकासी के लिए अबैध रूप से रोक लगा दिए जाने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।ग्रामीणों इलाको केे बाशिन्दों का कहना है कि एसडीएम के आदेश दिए जाने के बाद भी अभी तक ब्लाक अधिकारियों व नगर पंचायत ने जलभराव की समस्या को कतई दूर नही कराया गया है।
जलभराव से नही मिल पा रही लोगो को निजात ग्रामीण अंचल के लोग परेशान
hathras live
0



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।