हाथरस/हसायन। कस्बा के मुख्य बाजार में दुकानो के बाहर लगे अबैध फड व अतिक्रमण के चलते मंगलवार को भी दूसरे दिन जाम लगा रहा।वही कस्बा के दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस व नगर पंचायत से कस्बा के बजार में होकर आबागमन करने बाले बडे बाहनों पर रोक लगवाए जाने की मांग की है।बता दे कि नगला रति के सलेेमपुर औद्योगिक भारत पैट्रोलियम प्लांट के बाहनो के बाजार में होकर निकलते रहने के कारण कस्बा के दुकानदार व राहगीरो के साथ छोटे बाहन चालको को भी काफी परेशानी का सामना करना पडता है। मगर ट्रक चालक एटा रोड के खराब होने के कारण कस्बा कें बाजार में होते हुए जलेसर के रास्ते शार्टकट अपनाए जाने के कारण जाम लग जाता है।मंगलवार की शाम को तीन बजे के लगभग कस्बा के मुख्य बाजार में जाम लगने से राहगीर दुकानदार व छात्र छात्राऐं भी परेशान दिखाई दिए।
हसायन के बाजार में दूसरे दिन फिर लगा जाम, राहगीर, दुकानदार व स्कूली छात्र रहे परेशान
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।