उपचार के बाद स्वास्थ्य केन्द्र से बच्चे की हालात सुधरने पर दी गई छुटटी
हाथरस/हसायन। मंगलवार को कस्बा के मौहल्ला अहीरान में विश्व स्वास्थ्य संगठन व स्वास्थ्य के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत एक तीन वर्षीय बच्चे को टीका लगाए जाने के दौरान तबीयत बिगडने पर हंडकप मच गया। बच्चे के परिजनों ने घटना की सूचना डायल 108 पर स्वास्थ्य बिभाग की एम्बूलेंस को दी।वही टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य कार्यकत्रियां भी बच्चे की हालात बिगडने पर बुरी तरह घबरा गई।बच्चे के परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।जहां पर उपचार के दौरान बच्चे की हालात में सुधार आने के बाद स्वास्थ्य बिभाग के चिकित्सकों के द्वारा बच्चे को छुटटी दे दी गई।बच्चे की हालात में सुधार आने पर बच्चे के परिजनो के साथ स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने राहत की सांस ली।मंगलवार को कस्बा के मौहल्ला अहीरान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम बीना देबी के द्वारा मीजल्स रूबेला के तहत शिबिर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा था।मीजल्स रूबेला टीकाकरण के दौरान मौहल्ला अहीरान निवासी रिंकू यादव भी अपने तीन वर्षीय पुत्र अवि यादव को टीका लगवाने के लिए लेकर पहुंचा।मीजल्स रूबेला का टीका अवि को लगते ही हालात बिगडने लगी।अवि यादव की हालात बिगडते ही परिजनों में हडकंप मच गया।अवि यादव के परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचें।जहां पर स्वास्थ्य केन्द्र के कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नवीन कुमार ने अवि यादव का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाऐं देकर उपचार करने के बाद हालात सुधर जाने के बाद छुटटी दे दी गई।इस सबंध में कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ नवीन कुमार का कहना है कि बच्चे की हालात टीकाकरण के कारण कतई नही बिगडी थी।बच्चे को टीका लगने के बाद ठंड का असर होने से हालात बिगडने पर परिजन घबरा गए थें।बच्चे को उपचार के बाद हालात सुधर जाने के बाद घर भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।