जूनियर हाईस्कूल सासनी में लगाए बच्चों को रूबेला खसरा के टीका

हाथरस/सासनी। मिजिल्स रूबेला वैक्सीन का टीकाकरण बहुत जरूरी है। यह टीका नौ महीने से 15 वर्ष की उम्र के सभी बच्चे को जरूर लगवाए, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके। टीकाकरण अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा, जब तक जिले के सभी बच्चों को टीके लगा दिए जाएंगे।
यह बातें सासनी के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय शर्मा ने बताई। उन्होंने बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। जो कि वायरस द्वारा फैलता है। 36 के टारगेट पर स्कूल में 24 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1