गंदगी से त्रस्त लोगों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

हाथरस/सासनी। नानऊ रोड निवासी लोगों ने गंदगी से त्रस्त होकर एसडीएम को ज्ञापन देकर गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।
अपने ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि नानऊ रोड पर बने सुलभ शौचालय के पीछे बनी कालोनी में गंदगी का साम्राज्य पसरा हुआ है। साथ ही कालोनी में बिजली के खंबे और बिजली न होने के कारण कालोनी अंधकार में डूबी हुई है। लोगों द्वारा कटिया कनैक्शन डालने के कारण झूलते तारों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पडता है। लोगों ने कालोनी में सफाई और बिजली जैसी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में इकबाल अहमद, कल्लू खां, शमशाद, गुल्लू, गोरे, आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1