तबीयत बिगडने के बाद भी अनशनकर्ता ने उपचार कराने से किया इंकार
हाथरस/हसायन। खारे पानी की समस्या को लेकर युवा जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में नगला मया के ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे अनशन के दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव नगला मया में ब्लाक क्षेत्र हसायन के अलावा दूसरे ब्लाक हाथरस के गांव के कुछ ग्रामीण भी अनशन कर रहे ग्रामीण को अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। मगंलवार को जिले का कोई भी अधिकारी गांव नगला मया में अनशन कर रहे ग्रामीणों को समझााने के लिए नही पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन व शासन के द्वारा नगला मया के ग्रामीणों को भ्रमित करते हुए झूठा आश्वासन देकर पानी की समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद भी अधिकारी आज तक ग्रामीणों की खारे पानी की समस्या का समाधान नही करा पाए।
मंगलवार को अनशन कर रहे मुख्य अनशनकर्ता चन्द्रपाल सिंह की तबीयत ठंड के कारण भूखे प्यासे रहने से बिगडने पर ग्रामीणों ने उन्हे उपचार लिए जाने की सलाह देते हुए उपचार कराने की बात कहे जाने पर अनशनकर्ता चन्द्रपाल सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि अगर उसके साथ ग्रामीण है।तो वह अपने गांव व जिले की समस्या के लिए अनशन पर रहते हुए अपनी मौत मर जाएगा।मगर बीमार होने के बाद भी कोई उपचार लेने के लिए कहीं नही जाएगा।ग्रामीणों ने ऐलान किया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नही किया गया।तो वह इसी तरह अनशन पर बैठे रहेगे। अनशन स्थल पर चन्द्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, मंगलदेब सिंह, मनवीर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, बिक्रांत सिंह, पंकज सिंह, हरप्रसाद सिंह,भानु प्रताप सिंह मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।