राष्ट्रवादी पार्टी की बैठक सम्पन्न

हाथरस। राष्ट्रवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय जलेसर रोड पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष विजय पंडित ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राना ने बताया कि सत्ताधारी पार्टी जो उच्ताम न्यायालय के आदेश का उलंघन कर अपनी तानाशाही से एस0सी0-एस0टी0 एक्ट में बदलाव करते हुए पहले डर्रे पर ला रही है। इसका परिणाम मायावती राज से भी बदतर होने वाला है और 2019 के चुनाव में मोदी का पीएस बनना भी खतरे में आयेगा ।चूकि जब 2011 में पार्टी द्वारा तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटेल को ज्ञापन सौंपते हुए जो रिपोर्ट पेश की गई थी उसमें 95 फीसदी हरिजन एक्ट फर्जी पायी गयी थी। और अब भाजपा ने अपने हिन्दुत्व के एजेन्डे को बदल कर जातियों में तनाव के स्थित को लाने के कोशिश की जा रही है जिससे सर्वण समाज के लिए समाज में जीना दूभर हो जाऐगा और आपसी भेदभाव के चलते ग्रह युद्ध की स्थित बनेगी। अन्त में उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी पार्टी इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। बैठक में प्रमुख रूप से आर0 के0 लवानियां, नितिन शेखावत, रामकुमार गौतम, विजय पंडित, हरेन्द्र सिसौदिया, राजा भइया, अवनीश भारद्वाज, शिवम उपाध्याय, धर्मेन्द्र शर्मा एडवोकेट, पुष्पेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह, ज्योति गौतम, रवेन्द्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, राम गुसाई आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1