राष्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में कैलोरा चैराहे पर काव्य गोश्ठी का हुआ आयोजन

हाथरस। राश्ट्रीय कवि संगम की एक बृहद काव्य गोष्ठी का आयोजन हाथरस जंक्शन के कैलोरा चैराहे स्थित कवि चाॅद हुसैन चाॅद के आवास पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता अलीगढ़ से पधारे कवि नरेन्द्र शर्मा ‘नरेन्द्र’ ने तथा संचालन देवेश सिसोदिया ‘आॅसू’ ने किया। गोष्ठी का शुभारम्भ बरिष्ठ कवि भोजराज भोज की सरस्वती बन्दना से हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ से पधारे सुभाष सिंह तौमर तथा विशिष्ट अतिथि मनोज नागर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सुभाष सिंह तौमर ने पढ़ा कि- नील गगन में उडते पंछी उन्मुक्त विचरते हैं, हम हैं श्रेष्ठ इंसान पिंजरों में रहते हैं। मनोज कुमार नागर ने पढ़ा कि- वह पल तुमको पड़पायेंगे, तब हम याद बहुत आयेंगे। हानिफ सन्दली ने पढ़ा कि- मस्जिद की बात कर न शिवालों की बात कर, बेनूर घरों में तू उजालों की बात कर। बरिष्ठ कवि ओमप्रकाश एडवोकेट ने पढ़ा कि यहाॅ सब गूंगे बहरे हैं, इलाजों पर भी पहरे हैं। बरिष्ठ कवि भोजराज भोज ने पढ़ा कि रामजी के वाणों की हुंकार अब नहीं, अर्जुन के गाण्डीव की टंकार अब नहीं। युवा कवि मुनी सिसोदिया ने पढ़ा कि- सारे दल चला रहे हैं वोटो की राजनीति साफ स्वच्छ नीतियों का दिखता न पाथ है, किसपे भरोसा करें किसे माने देशभक्त, एक सांपनाथ है तो एक नागनाथ हैं। राष्ट्रीय कवि संगम के जिला सह संयोजक देवेश सिसोदिया आॅसू ने पढ़ा कि कब तक भरेंगे पेट अपना ईमान बेचकर, कैसे जिन्दा रहेंगे हरवक्त सम्मान बेचकर। गोष्ठी के आयोजक चाॅद हुसैन चाॅद ने पढ़ा कि जन जन की तमन्ना है तेरा दीदार हो जाये, मेरे देश में फिर से तेरा अवतार हो जाये। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे बरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र शर्मा नरेन्द्र ने पढ़ा कि- महक रहा है यह देश राष्ट्र भावना से, नारों से प्रदूशित चमन मत कीजिये। काव्य गोष्ठी में काव्यपाठ करने में मुख्य रूप से बाबा देवी सिंह निडर, रामजी लाल शिक्षक, अजीत प्रताप सिंह, मु0 इरफान रजा, उजाला सर, गनपति गणेश, देवेश दीक्षित, अनूप ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1