खारे पानी से मुक्ति पाने के लिए 22 दिन से संघर्श कर रहे ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी का समर्थन

हाथरस/सिकंदराराव। खारे पानी से मुक्ति पाने के लिए 22 दिन से संघर्श कर रहे ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन जताते हुए उनके इस संघर्श में कंधे से कंधा मिला कर साथ देने का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल सेवादल जिला चीफ एवं पीसीसी सदस्य जगतवर्ती पाठक के नेतृत्व में हसायन क्षेत्र के गांव नगला मया पहुंचा।
    इस अवसर पर जगतवर्ती पाठक ने कहा कि ग्रामीणों के अंादोलन में कांग्रेस उनकी लडाई में साथ देने के लिए तैयार है। शासन प्रशासन को समस्या को शीघ्र समाधान के लिए मजबूर किया जायेगा।
    वहीं ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदलने का फैसला किया है। इसके लिए आठ अगस्त को हाथरस जाकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जायेगा। ज्ञापन देने के लिए गांव से कलैक्ट्रेट तक रैली निकाली जायेगी। इस अवसर पर कांग्रेस सिकंदराराव अध्यक्ष हसीन खां, सुभाश शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, शाकिर कुरैशी, राशिद कुरैशी, निखिलवर्ती पाठक, अब्दुल्ला कुरैशी, प्रशांत चैहान, दुश्ंयत कुमार, पंकज कुमार, योगेन्द्र सिंह, मोहित सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अनिल कुमार, छत्रपाल सिंह, नीरज कुमार, संदीप एवं सतीश आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1