पुलिस ने फरार चल रहे बीस हजार रुपये के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हाथरस/सिकंदराराव। एसपी हाथरस द्वारा  अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे सिकंदराराव पुलिस ने फरार चल रहे बीस हजार रुपये के इनामी वारंटी को मुखबिर की सूचना पर एटा रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा  है। आपको बता दें कि कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर अपने मय हमराही शीलेश यादव के साथ  एटा  रोड पर स्थित गांव बरई शाहपुर मार्ग से फरार चल रहे बीस हजार रुपये का ईनामी वारंटी रामबाबू पुत्र सूबेदार निवासी रतिभान पुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसका खुलासा एसपी हाथरस सुशील घुले ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया। एसपी ने बताया कि आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिस पर बीस हजार रुपये का ईनाम घोषित था। सिकंदराराव पुलिस ने आरोपी को एटा रोड से गिरफ्तार किया था।  गिरफ्तार करने वाली टीम मे कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक गजराज सिंह , सिपाही शीलेश यादव, कोशलेन्द्र, अरविंद कुमार, चन्द्रपाल, अजब सिंह, प्रदीप कुमार रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1