एडीएम ने की कर एवं करोत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक

हाथरस। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने कलेक्टेट सभागार में कर एवं करोत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक की। सर्वप्रथम अपर जिलाधिकारी नेे विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रार्थनापत्रों का निस्तारण समय से करे और कहा कि डिफाल्टर की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ में 05, भारत सरकार पीजी पोर्टल पर 01, विभिन्न विभागो के आनलाइन प्राप्त संदर्भ में 13, सम्पूर्ण समाधान दिवस संदर्भ में 31, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ में 29 शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में लंबित है। अपर जिलाधिकारी नें सभी एसडीएम तथा तहसीलदारेां को सख्त निर्देश दिये के लंबित शिकायतो को भी गम्भीरतापूर्वक लिया जाये। प्रतिदिन के शिकायत के अलावा कोई भी शिकायत लंबित न हों।
     अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान ने मुख्य देय, विविध देयों की बसूली, करकरेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व बसूली करने के संबंध में अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। उन्होंने तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, आईजीआरएस तथा राजस्व वाद आदि के लंबित मामलों को समयबद्ध निबटाने हेतु अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होने ने मासिक स्टाफ कार्यो कि समीक्षा बैठक में एण्टी भू माफिया, करकरेत्तर, श्रावस्ती माॅडल पर कब्जा मुक्त करायी गई भूमि, राजस्व कार्यों, मैप डिजिटाइजेशन, अंश निर्धारण, तथा एण्टी भूमाफिया के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि माह के सापंेक्ष दिये गये लक्ष्य को समय से पूरा कर ले। उन्होने कहा कि यदि माह के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा कर लेगें तो वार्षिक लक्ष्य को समय से पूरा कर सकते है। सभी सम्बन्धित अधिकारीगण एन्टी भूमाफिया तथा मुख्यमंत्री संदर्भ के पोंर्टल पर दर्ज शिकायत को समय से गुणवत्तापूरक निस्तारित कर दें। इसके अलावा सभी एसडीएम अपने अपने कोर्ट के लम्बित भू राजस्व वादों को शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिये प्रतिबद्धता दिखायें। उन्होंने आगाह कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने के दोषी अफसरों और कर्मचारियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में एसडीएम सासनी इन्द्रसेन यादव, ओसी कलेक्ट्रेट अंजुम बी, समस्त तहसीलदार, जिलापूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, सम्भागीय परिवाहन अधिकारी महेश शर्मा, ई डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाघ्याय, शशि कान्त गौतम तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1