छात्राओं से छेडखानी किए जाने की सूचना पर भडके परिजन, शिक्षको को पीटा

         - मारपीट की सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी सहित कई शिक्षक           

हाथरस/हसायन। जरेरा पुलिस चैकी क्षेत्र के गांव मंगलवार को डेªस बितरण के दौरान छात्राओं को कमरे के जंगले से झांककर देखने के आरोप के बाद  छात्राओं के परिजनों ने बिद्यालय पहुंचकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। इस घटना से शिक्षा बिभाग व पुलिस में हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर जरेरा चैकी प्रभारी संजय राघव व एसएचओं अबधेश कुमार,खंड शिक्षाधिकारी हाथरस पोप सिंह, एबीआरसी लाल बहादुर, संकुल प्रभारी प्रष्जेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। खंड शिक्षाधिकारी पोप सिह ने पीडित छात्राओं के बयान व आरोपी सहायक शिक्षक के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए आरोपी शिक्षक के साथ इंचार्ज प्रधानाध्यापक को हटाने की मांग की है। बिकास खंड क्षेत्र के पोरा संकुल के गांव पांयदापुर स्थित उच्च प्राथमिक बिद्यालय में सोमवार को डेªस का बितरण हुआ था। बताते है कि प्रधानाध्यापक ने तमाम छात्रों को डेªस प्रदान करतें हुए बिद्यालय के कमरे में बदलकर चैंक करने की बात कह दी। छात्राऐं बिद्यालय के कमरे में डेªस बदलकर देख रही थी। तभी तैनात सहायक अध्यापक ओबेन्द्र सिंह ने छात्राओं से कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा गया तो छात्राओं को बिद्यालय के कमरें से निकलने पर देर हो जाने पर सहायक अध्यापक ओबेन्द्र सिंह ने कमरे के जंगले से झांककर छात्राओं से कमरे से बाहर निकलने की बात कहे जाने के बाद छात्राओं ने घर पर पहुंचकर शिक्षक की हरकतों से अबगत करा दिया। मंगलवार को जैसे ही बिद्यालय खुलने के बाद इंचार्ज अध्यापक व सहायक अध्यापक छात्रों को पढाने में लगे हुए थे तभी दर्जनों ग्रामीणो ने शिक्षकों के साथ गाली गलौज करते हुए चप्पलों व डंडो से मारपीट कर डाली। छात्राओं के परिजनों ने इंचार्ज अध्यापक के साथ सहायक आध्यापक को बिद्यालय के कमरे में बंद करते हुए जमकर हंगामा किया।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जरेरा पुलिस चैकी प्रभारी संजय राघव व एसएचओ अबधेश कुमार सिंह को सूचना दे दी।वही शिक्षको ने भी संकुल प्रभारी व एबीआरसी को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा बिभाग के अधिकारी भी बिद्यालय पहुंच गए।ग्रामीणों की बात सुनने के बाद ग्रामीणो को शांत करते हुए दोनो शिक्षकों को हटाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही मामला शांत हुआ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1